विगत कई वर्षों से नदी में पुल बनाने की ग्रामीण उठा रहे हैं मांग

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

विगत कई वर्षों से नदी में पुल बनाने की ग्रामीण उठा रहे हैं मांग

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर सात स्थित नदी पर पुल बनाने की मांग ग्रामीण विगत कई वर्षों से उठा रहे हैं लेकिन उनके मांगों को कोई सुनने वाले नहीं हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की नदी को पार करने के दौरान अब तक कई बच्चे डूब चुके हैं फिर भी अब तक इस समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। सबसे बड़ी बात तो ये है की चंदौर पुर्वी पंचायत के दर्जनों किसान के खेत नदी के दुसरे पार में हैं जहां प्रतिदिन मवेशी के चारा काटने सहित खेतों में लगे फ़सल को देखने के लिए जाना पड़ता है। खास कर बारिश के दिनों में जब नदी में पानी उफान पर आ जाता है तो इस दौरान नाव भी काम नहीं कर पाता है। नाव से नदी पार करने के दौरान कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है जिस दौरान कई लोगों को अपना जान भी गवाना पड़ा है। इसको लेकर एमएलसी प्रतिनिधि गजेन्द्र कुमार उर्फ बीडीओ, उप मुखिया प्रतिनिधि संतोष साह, जदयू नेता रामशंकर कुमार यादव, सरपंच प्रतिनिधि तारानंद विश्वास सहित दर्जनों लोगों ने इस नदी में पुल बनाने की मांग किया है जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।