सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हर्षोंउल्लास पूर्वक मनाया गया

सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हर्षोंउल्लास पूर्वक मनाया गया

अहले सुबह से ही सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं के द्वारा परेड और झांकी करते हुए देखे गए

सभी गली मुहल्ला व बाजार तिरंगा झंडा से पटा हुआ देखा गया, इस वर्ष झंडा और विभिन्न प्रकार की स्टीकर का बिक्री आसमा पर रही 

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम हर्षोंउल्लास पूर्वक  सम्पन्न हो गया, कहीं से भी अप्रिय खबर की सूचना नहीं है। 
मालुम हो कि 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के शुभ अवसर पर 26 जनवरी को अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में प्रखण्ड प्रमुख रंजू देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सर हरि वल्लभ इंस्टिट्यूशन हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक, प्रा0 कृषि साख स0 स0 लिमिटेड परिसर सोनबरसा राज में पैक्स अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह, पशु पालन चिकित्सालय परिसर में प्रभारी डाक्टर, नगर पंचायत कार्यालय सोनबरसा के परिसर में पार्षद अध्यक्ष मनीष कुमार, प्राथमिक चिकित्सालय सोनबरसा राज के परिसर में प्रभारी चिकित्सालय पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार, तहसील कचहरी कार्यालय परिसर में अंचल पदाधिकारी उमाशंकर मिश्र, जयप्रकाश चौक पर स्थित जयप्रकाश गोलम्बर परिसर में खरेश  विश्वास, कांग्रेस कार्यालय परिसर में प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह, विद्दुत विभाग कार्यालय परिसर में जेई और मत्स्य पालन विभाग में अध्यक्ष,  इसी तरह से विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और व्यवसाय प्रतिष्ठानों में तथा विद्यालयों के परिसर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम काफी हर्षोंउल्लाहस के साथ किया गया। कहीं से भी कोई अप्रिय खबर की सूचना नहीं है। विभिन्न सरकारी स्कूल और गैर सरकारी स्कूल के छात्र छात्राओं ने ठंड का परवाह नहीं करते हुए अहले सुबह से ही विभिन्न सड़कों पर विभिन्न प्रकार की झांकी और परेड समारोह कार्यक्रम करते देखा गया।