रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
महाविष्णु यज्ञ को लेकर किया गया भूमिपूजन एवम ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अन्तर्गत हनुमान नगर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मन्दिर परिसर में आयोजित महाविष्णु यज्ञ को लेकर बुधवार को भुमिपुजन एवम ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। महायज्ञ को लेकर महंथ हनुमान दास त्यागी ने बताया की 18 फरवरी से महाविष्णु यज्ञ का प्रारंभ किया जाएगा जिसको लेकर आज काशी से पहुंचे महान पंडित द्वारा वैदिक शास्त्र के अनुसार मंत्रोचारण कर भूमी पुजन एवम ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महाविष्णु यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह पंचायत के पुर्व मुखिया अवधेश कुमार ने बताया की विश्व कल्याण हेतु हनुमान नगर में 18 फरवरी 2024 से महाविष्णु यज्ञ का प्रारंभ हो रहा है जिसमें सुबह सात बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर विधिवत पूजा पाठ करके अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह सात बजे से दिन के बारह बजे तक हवन यज्ञ किया जाएगा और दिन के दो बजे से शाम छः बजे तक दुसरे राज्य से पहुंच रहे महान कथा वाचक द्वारा धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा साथ ही रात्रि में प्रतिदिन 8 बजे रात्रि से सुबह तक रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों द्वारा पुरे जोर शोर से तैयारी की जा रही है। मौके पर यज्ञ समिति के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार यादव, चंदेश्वरी यादव, शिक्षक राजकुमार, जदयू नेता रामशंकर कुमार यादव, ललन यादव, सरपंच प्रतिनिधि तारानंद विश्वास, मुरारी कुमार, शशि कुमार यादव, पिंकू कुमार सहित सैकड़ों के संख्यां में ग्रामीण मौजुद थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम समापन के बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया।