जन समस्याओं को लेकर समाहर्ता के समक्ष होगा विशाल प्रदर्शन

गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा

जन समस्याओं को लेकर समाहर्ता के समक्ष होगा विशाल प्रदर्शन

खादी समिति , गया के प्रांगण में लोक समिति , छात्र - युवा संघर्ष वाहिनी और मजदूर - किसान समिति के शक्रिय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता लोक समिति के जिला अध्यक्ष पुतुल कुमारी, जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष श्री जगदेव सिंह और मजदूर - किसान समिति के जिला अध्यक्ष श्री बिशुनधारी यादव ने संयुक्त रूप से किया । बैठक में  6फरवरी को समाहर्ता के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का समीक्षा की  गई। समीक्षा के दौरान लोक समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने कहा कि प्रदर्शन की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि तैयारी के क्रम में आमस प्रखंड के सांवकला, डोभी प्रखंड के मुंगेसरपुर, टेकारी , मोहनपुर प्रखंड के दुहोबार सभा और बैठकें की गई है । फतेहपुर , बोधगया, बाराचट्टी , वजीरगंज में सघन अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की सूचना आज ही समाहर्ता को दिया जाएगा । बैठक में प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वश्री उपेंद्र सिंह , बिन्दु सिंह , बालेश्वर मांझी, हरेन्द्र सिंह भोक्ता, रमेश प्रसाद, रमेश मांझी, दिनेश प्रसाद , डोमी बाबू , अर्जुन रजवार ,मीरा देवी , पिंकी कुमारी, सुमन देवी , इत्यादि  थे।