गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
अरुणा देवी हत्याकांड के विरोध में डोभी में कैंडल मार्च निकाला गया स्वराज पार्टी के बैनर तले
गया जिला डोभी प्रखंड में चतरा मोड से गया डोभी मोड होते हुए पुनः चतरा मोड पे मृतक अरुणा देवी हत्याकांड के विरोध में सैंकड़ों की संख्या में प्रतिरोध कैंडल मार्च बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया स्वराज पार्टी, गया विष्णुपद थाना छेत्र के माड़नपुर अरुणा देवी की हत्या के करीब दो सप्ताह बाद भी हत्यारों को नहीं पकड़ पाई गया प्रशासन कैंडल मार्च में स्वराज पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष ठाकुर ने कहा की अरुणा देवी बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी उसे सरकार की ओर से उचित मुआवजा और अरुणा देवी के बेटे रोहित कुमार को सरकारी नौकरी चाहिए ताकी रोहित अपनी बहन की शादी व परिवार चला सके साथ में जो भी दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि दोबारा इस तरह का जुर्म किसी और बहन बेटी पे ना हो, वहीं उपस्थित स्वराज पार्टी के जिला सचिव रामचंद्र कुमार शाह ने कहा की मृतक अरूणा देवी के परिवार पे जो झूठा केस हुआ है उसे निष्पक्ष रूप से जांच हो ताकी निर्दोष लोग झूठा केस में ना फसे साथ ही एक सप्ताह के अंदर गया प्रशासन अरुणा देवी के फरार चल रहे हत्यारों को ग्रीफ्तार नहीं करती है तो मजबूरन गया में आक्रोश मार्च करेगी स्वराज पार्टी। प्रतिरोध मार्च में उपस्थित स्वराज पार्टी छात्र प्रदेश अध्यक्ष दीपक दांगी रविकांत शर्मा चंदन कुमार सचिन शर्मा चंद्रभूषण शर्मा धर्मेंद्र शर्मा पंकज दास कृष्ण देव विश्वकर्मा तथा स्वराज पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।