डोभी प्रखंड के कंजीयार हाई स्कूल के मैदान मे गरीब संकल्प सभा का किया गया आयोजन हजारों की संख्या पहुंचे ग्रामीण
गया /डोभी
नव बिहार टाइम्स संवाददाता सौरभ कुमार मिश्रा
गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत कंजियार हाई स्कूल के मैदान में आज दिन रविवार दिनांक 7 जनवरी 2024 को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के द्वारा गरीब संकल्प सभा का किया गया आयोजन। जिसमें हजारों की संख्या पहुंचे ग्रामीण। इस मौके पर पार्टी के नेता जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष मांझी अपना विचारधारा को जन-जन तक सभा के माध्यम से पहुंचाया। इस सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहाँ की वर्तमान सरकार के द्वारा जन विरोधी ,गरीब विरोधी व दलित विरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंकने का आह्वान किया जा रहा है। जबकि आजादी के 78 साल के बीत जाने के बाद भी गरीब शहर के गंदगी में रहने को विवश है,आहरा पोखरा और पगडंडियों के किनारे रहने को विवस है,जिसके कारण आज भी गरीबों की हालत बद से बदतर है। संकल्प सभा के माध्यम से हम लोग अपने समाज एवं गरीब लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी जो गरीबो को सुविधा मिलनी चाहिए वो सुबिधा हमलोग मुहैया नहीं करा रहे हैं। आज भी गरीब लोग रोटी कपड़ा मकान के लिए कही न कही तरस रहे हैं। इन्ही सब विषय वस्तुओं को लेकर गया जिला मे लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत कंजियार हाई स्कूल के मैदान आज सभा का आयोजन किया गया हैं। इस अभियान के तहत हम लोग अपने गरीब भाई के समस्या को सुनेंगे और समझेंगे आये हैं। उसके उपरांत समस्या को लेकर निम्नलिखित बिषय वस्तु को लेकर संबंधित पदाधिकारी को लिखित रूप से आवेदन के माध्यम से अवगत करा करके उन समस्याओं को तुरंत हल करने का प्रयास कर रहे हैं।और करेंगे। इस मौके पर पार्टी के नेता जितना राम मांझी, दिलीप यादव राष्ट्रीय सचिव शेरघाटी विधानसभा प्रभारी, इंजीनियर नंदलाल मांझी राष्ट्रीय प्रवक्ता,अनिल यादव प्रदेश सचिव, नारायण प्रसाद मांझी जिला अध्यक्ष गया, आयुष कुमार युवा जिला अध्यक्ष, जोगेंद्र मांझी प्रखंड अध्यक्ष डोभी, मनोज मांझी शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष, रंजीत कुमार हरेंद्र मांझी छोटू मांझी मौजूद रहे।