रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा
संदिग्ध अवस्था में एक महीला की मौत, जांच में जुटी पुलीस
सौर बाजार थाना क्षेत्र के भपटिया गांव में एक 21 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने से क्षेत्र में खलबली मची हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की सुचना मिली थी की भपटीया गांव में सोनू कुमार झा के 21 वर्षीय पत्नी गुंजन कुमारी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची सौर बाजार थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया है। फिलहाल घटना को लेकर मृतक के परिजन द्वारा न तो कोई फर्द बयान दिया गया है और न ही आवेदन।