सौर बाजार थाना परिसर सहित सभी कार्यालयों में झंडोतोलन कर झंडे को दी गई सलामी

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार थाना परिसर सहित सभी कार्यालयों में झंडोतोलन कर झंडे को दी गई सलामी

गणतंत्र दिवस को लेकर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों एवम निजी प्रतिष्ठान में झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी गई। इस दौरान सौर बाजार थाना परिसर में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह के द्वारा झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी गई, मौके पर पुलीस जवान के द्वारा भी सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुरे प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रिय गीतों पर लोग थिरकते रहे। कहीं कहीं गणतंत्र दिवस को लेकर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसका लोगों ने भरपूर आनन्द लिया। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, शान्ति पुर्ण माहोल में गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हो गया।