तीरी पंचायत के मुखिया ने लगाया प्रमुख पति पर जमीन हड़पने का आरोप

प्रतिनिधि, सौर बाजार

तीरी पंचायत के मुखिया ने लगाया प्रमुख पति पर जमीन हड़पने का आरोप

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के तीरी पंचायत के मुखिया हरिनंदन सादा सहित दर्जनों लोगों ने सौर बाजार अंचलाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है । लिखित आवेदन में बताया गया है की मध्य विद्यालय धनछोहा के नाम से गांव के ही सत्यनारायण सिंह दान में जमीन दिए थे। उस विद्यालय के हिस्से के जमीन को प्रमुख पति नूर आलम उर्फ लंबू द्वारा अपने पिता मोहम्मद राजा हुसैन के नाम से सत्यनारायण सिंह के परिजन द्वारा केवाला करवा लिया गया है और इतना ही नहीं नए सर्वे में भी धांधली करवा कर अपने पिता के नाम से जमीन का सर्वे करवाकर विद्यालय के जमीन को हड़पना चाहते हैं जिस पर बुधवार को घर बनाने को लेकर जेसीबी से जमीन को खुदवा रहे थे, जिसकी सूचना तत्काल बैजनाथपुर पुलिस शिविर को दी गई।इस मामले की जानकारी जब सौर बाजार अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी से ली गई तो उन्होंने बताया की प्रमुख पति नूर आलम उर्फ लंबू द्वारा गलत तरीका अपनाया गया है जिसकी सूचना बैजनाथपुर पुलिस शिविर को दी गई है, जिसे बैजनाथपुर पुलिस द्वारा फिलहाल रोक लगा दी है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।