रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सौर बाजार थाना पुलीस अवैध शराब कारोबारी पर शिकंजा कसते हुए दो युवक को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की मंगलबार को विशेष अभियान के तहत् थाना क्षेत्र के धमसैनी गांव निवासी धीरेन यादव के पुत्र जयकृष्ण यादव, किशोर यादव के पुत्र नीतीश कुमार को 180 एमएल के 48 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है मौके पर एक कार भी जब्त किया गया है। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है। इसके अलावा मंगलबार को दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के समदा गांव में छापेमारी की गई जिस दौरान गौतम पासवान पिता घनश्याम पासवान के अर्धनिर्मित घर एवम फूस के मकान से 330 बोतल प्रतिबंधित कॉर्डिन युक्त सिरप बरामद किया गया है जबकी कारोबारी भागने में सफल रहा जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।