प्रतिनिधि, सौर बाजार
सौर बाजार प्रखंड बीएसएफसी गोदाम के मैनेजर को नही है वरीय पदाधिकारी का भय
सौर बाजार प्रखंड प्रांगण स्थित बीएसएफसी गोदाम इन दिनों भगवान भरोसे ही चल रहा है। इसको लेकर जदयू एवं राष्ट्रीय जनता दल के जनप्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर गोदाम का मुआयना करने शुक्रवार के दोपहर बीएसएफसी गोदाम पर पहुंचें। गोदाम पर गोदाम के एजीएम नही थे और उनके ऑपरेटर भी नही थे जिसे फोरमैन का प्रभार दिया गया है।
इस संबंध में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश प्रसाद यादव, जदयू नेता रामशंकर यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता डॉक्टर सुमंत्र राव उर्फ बबलू सम्राट ने कहा कि इन दिनों प्रखंड कार्यालय सहित अन्य विभाग के कार्यालय में कर्मियों अपने मनमाने ढंग से आते-जाते रहते हैं,जिसके कारण आम जनता का कार्य सही तरीके से ससमय नहीं हो पता है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग बीएसएफसी गोदाम पर पहुंचा तो देखा कि गोदाम खुला हुआ था और खाद्यान्न अनलोड किया जा रहा था। लेकिन वहां उपस्थित लोगों से जब जानकारी लिया की एजीएम कहां है या इनके ऑपरेटर कहां है तो एक लड़का नीतीश कुमार नाम का था उन्होंने बताया कि मुझे ही एजीएम अपने निजी स्टाफ (एजीएम) के रूप में रखे हैं मैं ही करीब 2 महीने से इस गोदाम पर काम करता हुं। क्योंकि एजीएम साहब को दो-दो गोदाम का प्रभाव है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सरासर गलत है। जब सरकार एजीएम को वेतन देते हैं तो वह अपने से नहीं रहकर अपने निजी स्टाफ से गोदाम चलवाते हैं और राशियों का उगाही भी करते हैं। जिसके कारण क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो की बीएससी गोदाम के एजीएम पर पिछले दिनों भी कई तरह के आरोप लग चुका है कि वह अपने से गोदाम पर नहीं आते हैं अपने निजी लोगों को रखकर गोदाम चलवाते हैं और रूपयों का भी उगाही करवाते हैं।जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस तरह के एजीएम को यहां से हटाकर किसी दूसरे एजीएम को दिया जाए ताकि सुदृढ़ तरीके से गोदाम चल सके।