दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का जिला पदाधिकारी ने किया विधिवत उद्घाटन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा

दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का जिला पदाधिकारी ने किया विधिवत उद्घाटन


 बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ  जिलाधिकारी  सहरसा श्री वैभव चौधरी, आई0ए0एस0, के द्वारा  दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, स्थापना उप समाहर्त्ता, सहरसा, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषाग, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, सहरसा, को0वि0 विधवा, वृद्ध कल्याण समिति, सहरसा के महासचिव उपस्थित थे| इस प्रतियोगिता में लगभग 65 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय एवं सभी पदाधिकारीगण जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियेागिता में सर्वप्रथम 100 मी0 दौड़ प्रतियोगिता का प्रारंभ जिलाधिकारी महोदय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया साथ ही इस प्रतियोगिता में 07 इभेंट का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में मुकबधिर, अस्थि, नेत्रहीन, मानसिक दिव्यांग के श्रेणी के बालक/बालिका ने भाग लिया।