बोधीबीघा गांव में नवनिर्मित थाना भवन का शुभारंभ, मगधगंज के आईजी और एसएसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गया इमामगंज
प्रभात कुमार की रिपोर्ट 

बोधीबीघा गांव में नवनिर्मित थाना भवन का शुभारंभ, मगधगंज के आईजी और एसएसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

इमामगंज। गया जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाका डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बोधीबीघा गांव में पहली बार नवनिर्मित थाना का शुभारंभ किया गया है। यहां लगभग 5 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नई थाना भवन का निर्माण की जा रही है। वही शनिवार को मगधगंज के आईजी छात्रनेल कुमार सिंह और गया सीनियर एसपी आशीष भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए थाना का शुभारंभ किया। इस दौरान आईजी और एसएसपी ने नक्सली गतिविधि की जानकारी लेते हुए कहा कि हमारे जवान जंगली क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लगे हैं। जिसकी वजह से आज नक्सली गतिविधि में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि जनता हुआ जनप्रतिनिधियों का किस तरह सहयोग मिलता रहा तो नक्सली को हमेशा के लिए खत में किया जा सकता है। आज बहुत खुशी की बात है कि जहां एक समय यह था कि यहां पर नक्सलियों की बंदूक की गरजती थी आज यहां पर बिल्कुल अमन चैन है। एक समय था कि यहां पर पूर्व एमएलसी अनुज सिंह को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया। वहीं लोकसभा चुनाव के समय नक्सलियों ने इस गांव में एक स्कूल को निशाना बनाकर आईडी लगाकर उड़ा दिया था। वही गांव के कई तेज तर्रार एवं समाज सभी लोगों को नक्सलियों के द्वारा काफी मारपीट की गई थी। इसके बाद से गांव के लोगों के द्वारा गांव में एक थाना भवन एवं थाना की मांग किए जाने लगे। वहीं पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह के पहल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमल के द्वारा आज नई थाना भवन एवं थाना का शुभारंभ कर दिया गया। अब इस गांव में थाना भवन बन जाने से लोग निसंकोच अपनी समस्याओं को लेकर थाना पहुंचेंगे। वही एसएससी आशीष भारती ने लोगों से अपील किया कि आप लोग बिना डर भय के निर्भय पूर्वक थाना में किसी मामला को लेकर पहुंचे उम्मीद है कि आपकी समस्याओं को सीधा निराकरण किया जाएगा और तीव्रता से कार्रवाई भी की जाएगी। अब इस गांव के लोग को 24 घंटा सुरक्षा मुहावाया होगी। आप सचमुच यहां पर अमन चैन की व्यवस्था हो गई है। वही वही मगध रेंज की आईजी क्षेत्रनेल कुमार सिंह ने लोको संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व से यह क्षेत्र काफी नक्सलवाद और लाल इलाका के रूप में चर्चित रहता था। एक समय या था कि यहां पर एक स्कूल और पूर्व एमएलसी को मकान को नक्सलियों के द्वारा निशाना बनाकर बम से उड़ा दी गई थी। इसके साथ ही इस इलाके में कई नक्सलियों घटनाएं होती रहती थी। आज सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार सुचारू तरीके से किया गया। इसके बाद सरकार की समुचित कल्याणकारी योजनाएं इन गांवों तक पहुंची। यही कारण है कि समय के अनुसार यह क्षेत्र में काफी बदलाव आए। जो कभी इस क्षेत्र के युवाओं के हाथों में बंदूकें हुआ करती थी आज इन युवाओं के हाथों में खुद भविष्य संभाल कर ज्ञान की गंगा बहारें। आज इसी उद्देश्य के साथ इस इलाके के लोगों के लिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए यहां पर नए थाना का शुभारंभ किया गया। अभी इस नए थाना का शुभारंभ होने से यहां के लोगों को भय मुक्त वातावरण में उनकी समस्याएं सुनी जाएगी। और वह अपने घरों से निकलना सुरक्षित समझेंगे। इस दौरान होने लोगों से अपील किया कि आप लोग नी संकोच बिना डर भय के किसी भी जन समस्याओं को लेकर हुए अब बौधीबीघा थाना में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखेंगे। आपकी समस्याओं को पुरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक तीव्रता से कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने नाविक बच्चों से अपील किया कि आप लोग सोच समझ कर निर्णय लेते हुए सही रिश्ता पर जाएं किसी को बहकावे पर नहीं जाएंगे। आपके साथ हम एवं प्रशासन खड़ी है जो भी समस्याएं होगी उसे निराकरण किया जाएगा।