नगर पंचायत सौर बाजार में अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों में आक्रोश

प्रतिनिधि सौर बाजार

नगर पंचायत सौर बाजार में अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों में आक्रोश

बढ़ती ठंड को लेकर सौर बाजार नगर पंचायत के चौक चौराहों के अलावा मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय निवासी कुंजबिहारी गुप्ता ने बताया की सौर बाजार नगर पंचायत बनने से पहले अंचलाधिकारी सौर बाजार द्वारा प्रत्येक साल बढ़ती ठंड को लेकर जगह जगह अलाव की व्यवस्था की जाती थी जिससे लोगों को बढ़ते ठंड से राहत मिलती थी, लेकिन सौर बाजार नगर पंचायत बनने के बाद चुनाव संपन्न हुए कई वर्ष बीत भी चुके हैं लेकिन इस वर्ष बढ़ती ठंड को लेकर नगर पंचायत सौर बाजार के अधिकारी द्वारा कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे बढ़ते ठंड में गरीब और निःसहाय लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है। जीरो माइल चौक सौर बाजार का मुख्य चौराहा है जहां से सैकड़ों की संख्या में लोग वाहन से एक दुसरे जगह की यात्रा करते हैं फिर भी ऐसे जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे सैकड़ों यात्री को बढ़ते ठंड का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सीएचसी सौर बाजार, थाना परिसर सौर बाजार, समदा रोड सौर बाजार के अलावा कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस बार सभी उपयुक्त स्थान नगर पंचायत में हो जाने के कारण अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। अलाव की व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत सौर बाजार निवासी जदयू नेता चुनचुन यदुवंशी ने बताया की अलाव की व्यवस्था को लेकर पुर्व में भी नगर पंचायत सौर बाजार के कार्यपालक अभियंता को आवेदन भी दिया गया है लेकिन अब तक बढ़ते ठंड को लेकर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।