निजी जमीन में सड़क मार्ग निर्माण कार्य में रोक लगाने हेतु अंचलाधिकारी को दिया आवेदन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

निजी जमीन में सड़क मार्ग निर्माण कार्य में रोक लगाने हेतु अंचलाधिकारी को दिया आवेदन

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र शैलेन्द्र यादव ने निजी जमीन पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु सौर बाजार अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की अजगेबा गांव से गढ़िया जाने वाली सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जो की मेरे निजी जमीन मे होकर करवाया जा रहा है जबकी मेरे जमीन के पश्चिम दिशा होकर सरकारी सड़क गुजर रही है वहां नहीं बनाया जा रहा है। आवेदन को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी ने बताया की आवेदन के आधार पर जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।