प्रतिनिधि, सौर बाजार
मनोहर हाई स्कूल बैजनाथपुर में दीप प्रज्ज्वलित कर शिक्षा संवाद का किया उद्घाटन
आज दिनांक 16.01.2024 को जिलाधिकारी,सहरसा,श्री वैभव चौधरी भा0प्र0से0 द्वारा मनोहर प्लस टू उच्च विद्यालय, बैजनाथपुर में दीप प्रज्वलित कर शिक्षा संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जिले के सभी प्रखंडों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जहाँ प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम में उच्च विद्यालय,+2 विद्यालयों के छात्र/छात्रा, उनके अभिभावक तथा ग्रामीण उपस्थित होते हैं जिन्हें छात्र/छात्राओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाती है।इस कार्यक्रम में छात्रों एवं अभिभावकों से योजनाओं की फीडबैक भी ली जाती है ताकि इसमें अपेक्षित सुधार किया जा सके।आज इसी क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा मनोहर +2 उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग व अन्य विभागों द्वारा छात्रहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होने शिक्षा विभाग व अन्य बिभाग द्वारा छात्रहित में चलाई जा रही सभी योजनाओं यथाः प्री-मैटिक छात्रवृति स्काॅलरशिप योजना,मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना,किशोरी स्वास्थ्य योजना,मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना,मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना,निःशुल्क पाठय-पुस्तक योजना,समावेशी शिक्षा,बिहार दर्शन/परिभ्रमण योजना,कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय योजना,मिशन दक्ष योजना आदि के वारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार छात्रों/छात्राओं के लिए कई स्तरों पर तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए कई तरह की संस्थानें खोल रखी है जहाँ तकनीकी ज्ञान लेकर नौकरी पाया जा सकता है।बिहार सरकार द्वारा कई विभागों से नियोजन के कार्य भी कराए जा रहे हैं जहाँ छात्र/छात्रा अपने लिए रोजगार प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम में अन्य विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा भी छात्रहित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी।