रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा
अंचलाधिकारी के नहीं आने से लोगों में आक्रोश
सौर बाजार अंचल कार्यालय में विगत चार दिनों से अंचलाधिकारी के नहीं आने से लोगों को जमीन सम्बन्धित मामले को लेकर काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर कई पंचायत के दर्जनों लोगों ने बताया की 27 जनवरी से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अंचलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो रहा है।अंचलाधिकारी के नहीं आने को लेकर अंचल कार्यालय परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है की सौर बाजार अंचलाधिकारी का दुसरे जगह तबादला हो गया है जिससे वे कार्यालय से बाहर रहकर लोगों को अन्य जगह बुलाकर उसका कार्य कर रहे हैं साथ ही बताया ये भी जा रहा है की जमीन सम्बन्धित जो भी आवश्यक कागजात है अंचल कर्मी के सहायता से कहीं दुसरे जगह मंगवाकर खास लोगों का काम किया जाता है जिससे अन्य लोगों को जमीन सम्बन्धित मामले को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में जब अंचलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो सम्पर्क नहीं हो पाया। इसके अलावा लोगों ने बताया की जब सौर बाजार अंचलाधिकारी का तबादला हो गया है तो ऐसे में वरीय पदाधिकारी को चाहिए की जल्द से जल्द नए अंचलाधिकारी को नियुक्त करे जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।