गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
जन नायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई जाएगी जयंती
गया डोभी प्रखंड स्थित जी टी रोड के दक्षिणी साईड भारत गैस एजेंसी के प्रांगण में रामसेवक ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुआ जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी 27 जनवरी दिन शनिवार को डोभी भारत गैस एजेंसी के प्रांगण में सुबह 10 बजे से जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई जाएगी। बैठक में कर्पूरी ठाकुर जी दर्जनों अनुवाई उपस्थित रहें जिसमे स्वराज पार्टी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष ठाकुर लोगों से अपील किया की आप सभी जिला वासियों को आमंत्रण है आप अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर जयंती समारोह को सफल बनाएं। बैठक में डॉक्टर अरविंद ठाकुर सूरज देव शास्त्री दीपक ठाकुर मनोज ठाकुर अनूप ठाकुर चमन ठाकुर बढ़न ठाकुर राजबली ठाकुर राकेश ठाकुर विद्यानंद ठाकुर उपस्थिति रहे।