नीतीश कुमार के पलटने के बाद दर्जनों कार्यकर्ता ने जदयू को किया अलविदा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

नीतीश कुमार के पलटने के बाद दर्जनों कार्यकर्ता ने जदयू को किया अलविदा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन पार्टी को छोड़कर एन डी ए में पलटी मारने के बाद सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड निवासी जिला जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष चुन चुन यदुवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता नीतीश कुमार से आहत हो कर पार्टी को अलविदा कह दिया।
 इसको लेकर चुन चुन यदुवंशी ने बताया की नीतीश कुमार के द्वारा पलटी मारने से हम लोगों को समाज में चलना मुश्किल हो गया है क्योंकि लोग तरह तरह की बात बोलने लगे हैं जिससे आहत होकर मजबूरन हम लोगों को जदयू को अलविदा करना पड़ा, इसके अलावा जदयू के पुर्व कार्यकर्ता अशोक यादव, राहुल साह, रंजीत यादव, युवराज यादव, राजेश गुप्ता, मुकेश साह, मोहम्मद एहसान, रोहित राम, ललित शर्मा, दिपक राम, विजय राम सहित अन्य कार्यकर्ता ने बताया की नीतीश कुमार सत्ता के लोभी हो गए हैं उसे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और जनता के मान सम्मान को लेकर कोई ख्याल नहीं रहता है ऐसे में हम लोग जदयू के कार्यशैली को नापसंद करते हुए अलविदा कह दिए है।