प्रतिनिधि, सौर बाजार
सौर बाजार अंचलाधिकारी और प्रमुखपति में बढ़ी तकरार, मामला पहुंची थाने
सौर बाजार अंचलाधिकारी और प्रमुखपति में तकरार बढ़ती जा रही है इसको लेकर मामला थाने तक जा पहुंची। मामले को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी का कहना है की मंगलबार को मैं अपने कार्यालय में आमलोगों के जमीन सम्बन्धित मामले को लेकर व्यस्त थी क्योंकि दर्जनों लोगों की बाहर लाइनें लगी हुई थी इसी बीच प्रमुखपति नूर आलम उर्फ लंबू का भाई अपने जमीन सम्बन्धित मामले को लेकर आया जिसे बाहर तैनात अंचल गार्ड ने लाइन से आने का सलाह दिया जिस पर वे क्रोधित होकर चले गए और अपने भाई प्रमुखपति नूर आलम उर्फ लंबू को बताया जिस पर आग बबूला होते हुए अपने अन्य सहयोगी अभिषेक आनन्द के साथ मेरे कार्यालय में आया और मेरे साथ बदतमीजी करने लगा जिससे अन्य लोगों का काम भी बाधित हो गया। इसके अलावा अंचल पदाधिकारी अनुपम कुमारी ने बताया की इससे पूर्व भी इस प्रकार के हरकत कर चुके हैं जिसे स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा सुलझा लिया गया था फिर भी वो अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा बताया की कई बार जमीन सम्बन्धित मामले में गलत तरीके से संज्ञान लेने का दबाव भी बनाया जा चुका है जिसे नहीं करने पर गलत आरोप लगाते रहते हैं। मामले को लेकर सौर बाजार थाना में आवेदन दिया गया है जिसको लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही अंचल कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर आगे को कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार प्रमुखपति नूर आलम उर्फ लंबू ने भी अपने भाई के द्वारा सौर बाजार थाना में आवेदन दिया है। मामले के कारणों का पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा फिलहाल क्षेत्र में ये मामले चर्चा का विषय बना हुआ है।