पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का मनाया गया जयंती

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का मनाया गया जयंती

सोनबरसा राज (सहरसा) ।  बनमा ईटहरी मंडल के घोरदौर पंचायत के पहलाम चौक पर भाजपा  मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के अध्यक्षता में  पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की  तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित कर उनके आदर्श वाक्यों को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया  ।  जिसमे  मुख्य रूप से उपस्थित  मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ,मंडल युवा अध्यक्ष अमेरिकन शर्मा , मंडल महामंत्री भुवन ठाकुर, मनोज साह, राजू शर्मा  ,पंचायत अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, अशोक पोद्दार , दिनेश शर्मा, विनय कुमार एवं अन्य सभी लोग भाग  लिये  ।
भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बनमाईटहरी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि बिहार के माटी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर पिछड़ों का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद।