गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
उच्च विद्यालय घोड़सारी में शिक्षक अभिभावक के बीच शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न
गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड के घोड़सारी उच्च विद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार के द्वारा मिलने वाले छात्र-छात्राओं के लिए योजनाओं का वारी-वारी से बिंदुवार रुप से सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बताया गया। इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं अभिभावक के साथ छात्रों को मिलने वाली सरकारी लाभ के बारे में जैसे साइकिल योजना ,पोशाक राशि योजना, छात्रवृत्ति योजना, मैट्रिक में पास प्रथम स्थान लाने पर ₹10000 प्रोत्साहन राशि, इंटरमीडिएट प्रथम स्थान लाने पर ₹25000 प्रोत्साहन राशि इन सभी योजनाओं छात्र-छात्राओं के लिए बिहार सरकार ने चलाई है। विद्यालय प्रभारी रजिया शबनम ने संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सभी अभिभावक से निवेदन है कि अपने-अपने बच्चों को जो विद्यालय में नामांकित है उन्हें विद्यालय पढ़ने के लिए भेजें 75% उपस्थिति अनिवार्य उसके बाद ही बिहार सरकार के द्वारा छात्र-छात्राओं को मिलने वाले सुविधा मिल पाएगी अन्यथा 75% उपस्थित नहीं होगी तो सुविधा से वंचित हो जाएंगे संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के द्वारा मिलने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सुविधा के बारे में जागरूक किया गया। अभिभावक उत्साहित करना है ताकि अपने बच्चों को विद्यालय पढ़ने के लिए अवश्य भेजें इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे संवाद कार्यक्रम के संबोधन करते हुए विधायक प्रतिनिधि रामविलास शर्मा ने बातें रखें कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर संतोष कुमार, रामजी यादव ,प्रेम प्रकाश, सजन कुमार ,रामेश्वर सिंह, बिंदेश्वर सिंह यदि सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे।