रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा का थानाध्यक्ष ने लिया जायजा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा का थानाध्यक्ष ने लिया जायजा

नगर पंचायत सौर बाजार के थाना चौक स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मन्दिर परिसर से राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को निकलने वाली शोभा यात्रा का सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने जायजा लेते हुए बताया की जिला प्रशासन के निर्देष पर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मन्दिर परिसर का जायज़ा लिया जा रहा है जिससे शांति पुर्ण माहोल में सभी जगह से निकाले जाने वाले शोभा यात्रा शांति पुर्ण माहोल में संपन्न हो सके। बताया जा रहा है की अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरे देश के मंदिरों में कई प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। वहीं राम जानकी ठाकुरबाड़ी मन्दिर समिति के सदस्य सह बीजेपी नेता कुमार आनन्द ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार के शाम से ही पूरे नगर पंचायत सौर बाजार में दीपावली की तरह अपने अपने घरों को लोग सजा रहे हैं इसके अलावा 22 जनवरी को दिन के ग्यारह बजे राम जानकी ठाकुरबाड़ी मन्दिर सौर बाजार से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजा के साथ निकाली जाएगी जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः राम जानकी ठाकुरबाड़ी मन्दिर परिसर लौटेगी। इस दिन राम जानकी ठाकुरबाड़ी मन्दिर परिसर में पुरे दिन कई प्रकार के धार्मिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।