एम डी एम रसोईया यूनियन सीटू के बैनर तले रसोईया विरोधी सरकार के खिलाफ निकाला गया प्रतिरोध मार्च
समाचार डेस्क
एमडीएम रसोईया यूनियन सीटू के बैनर तले सुपर मार्केट से रसोईया विरोधी सरकार के खिलाफ गगन चुंगी नारे के साथ प्रतिरोध मार्च निकालकर सहरसा जिला मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। को संबोधित करते एमडीएम रसोईया यूनियन के राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा बिहार और केन्द्र की सरकार गरीब विरोधी सरकार है जबकि सभी एसकीम वर्कर्स के मानदेय बढ़ाया गया लेकिन रसोईया के साथ सरकार भेदभाव कर रही है भाजपा सरकार मंहगाई बेरोजगारी से ध्यान भटकाकर हिन्दू मुस्लिम का कार्ड खेल रहे हैं अगर रसोईया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने उनका मानदेय 1650 रूपया से बढ़ाकर कम से कम 18 हजार रूपया नहीं किया तो बिहार विधानसभा को घेरेंगे। और पुरे बिहार में हड़ताल करेंगे। वहीं एमडीएम रसोईया यूनियन जिला सचिव व्यास प्रसाद यादव ने कहा रसोईया को सरकारी सेवक घोषित करने, और मृतक रसोईया के परिवार पुनः स्कूल में बहाली करने आदि मांगों के समर्थन में प्रदर्शन को संबोधित करते उपस्थित रसोईया यूनियन के जिला अध्यक्ष विनोद यादव डोमी पासवान, मोहम्मद अली, गुरूदेव शर्मा रामचंद्र यादव, धीरेन्द्र साह, निर्मल कुमार, कैलाश स्वर्णकार, अनिता देवी,मंजू देवी,कैली देवी,राधा देवी, शांति देवी, समर्थन में माकपा जिला सचिव सह पूर्व मुखिया रणधीर यादव कुलानन्द कुमार आदि ने संबोधित किया।