रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर चली मारपीट में एक ज़ख्मी, सहरसा रेफर
सौर बाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत वार्ड नंबर 8 खेड़ा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट चली जिसमें एक पक्ष के हुकुमलाल राम के पुत्र मुकेश राम गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए जिसे आनन फानन में सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सहरसा भेज दिया। घटना को लेकर ज़ख्मी के परिजन ने बताया की घर के दरवाज़े पर बांस का टट्टी लगा रहे थे इसी दौरान पड़ोस के सूलेन राम, उमाशंकर राम, केशर राम, कुमर राम सभी मिलकर लाठी डंडे, कुदाल और दबिया से लैश होकर आया और मारपीट करने लगा। इसी दौरान कुदाल से प्रहार किया जिससे मुकेश राम का सर फट गया। बताया जा रहा है की इससे पूर्व भी जमीन विवाद को लेकर सभी लोग मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। घटना को लेकर सौर बाजार थाना में आवेदन दिया गया है, वहीं सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।