हत्या में शामिल लोगों के विरुद्ध पुलिस शिविर में आवेदन देकर किया जांचकर कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा

हत्या में शामिल लोगों के विरुद्ध पुलिस शिविर में आवेदन देकर किया जांचकर कार्रवाई की मांग

सहरसा जिले के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के वार्ड नंबर पांच इटहरा गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक कमलेश्वरी साह को बीते दिनों अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसकी सूचना पाकर बैजनाथपुर पुलिस शिविर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया था। शव का दाह संस्कार करने के बाद मृतक के पुत्र अरुण कुमार द्वारा बैजनाथपुर पुलिस शिविर में आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया गया है।लिखित आवेदन में बताया गया है की 22 जनवरी के रात्रि में मेरे पिता जी रामायण पाठ समापन कर घर लौटे और भोजन कर सोने के लिए चले गए। उसी रात लगभग 12 बजे गांव के ही शंकर साह, मंटू साह, संटू कुमार, कारी कुमार उर्फ सुमित कुमार, आदित्य कुमार, आनंद कुमार कई अज्ञात लोगों के साथ हथियार से लैस होकर मेरे दरवाज़े पर आया और इसी दौरान शंकर साह के बोलने पर अंधाधुन गोली चलाने लगा। जिसमे शंकर साह, आनंद कुमार साह और मंटू साह द्वारा चलाए गए गोली मेरे पिता जी के सर में लग गई। गोली की आवाज से हम सभी इधर उधर हो गए। मेरे द्वारा हो हल्ला करने पर मेरे परिवार के सभी लोग जमा हो गए जिसके बाद सभी को भागते हुए देखा गया। इस दौरान देखा गया की मेरे पिता जी के सर से खून निकल रहा था जिसे हिला डोला कर देखा गया तो उनका मौत हो चुका था। सुबह में घटना की जानकारी बैजनाथपुर पुलिस शिविर को दी गई जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है की मृतक के परिजन वर्तमान मुखिया कुमारी रीना के समर्थक है जिससे चुनावी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना में नामजद मंटू साह और संटू साह को बैजनाथपुर पुलिस गिरफ्तार कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घटना को लेकर पंचायत के दर्जनों लोगों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि ने गहरा दुख प्रकट किया है साथ ही घटना में शामिल लोगों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग किया है जिससे आने वाले समय में इस प्रकार की घटना न हो सके।