भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, कवियत्री व समाजिक कार्यकर्ता सावित्री बाई फुले की मनाई गई जयंती
सोनबरसा राज नगर पंचायत के सोहा गाँव में मनाया गया जयंती
जन जागरण शक्ति संगठन के तत्वावधान में मनाया गया जयंती
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । भारत की प्रथम महिला शिक्षिका कवियत्री व समाजसेवी कार्यकर्त्ता सावित्री बाई फुले की जयंती कार्यक्रम जन जागरण शक्ति संगठन के तत्वावधान में युवा क्लब द्वारा सोनबरसा राज नगर पंचायत के सोहा गाँव में धूमधाम से मनाया गया।
मालुम हो कि उक्त कार्यक्रम में बच्चों के साथ गीत, नारे, भाषण, नाटक व सावित्री बाई फुले के जीवन वृतान्त पर विस्तार से जानकारी दिया गया।
उक्त अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि मात्र नौ वर्ष की अल्प आयु में ही सावित्री बाई फुले की शादी प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिबा फुले से कर दिया गया था। लेकिन सावित्री बाई फुले की पढ़ाई के प्रति ललक और लग्न देख पति ने उन्हें पढ़ाई से नहीं रोक सके थे।
सावित्री बाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनी और समाजिक कार्यकर्ताओं फतिमा शेख आदि के साथ मिलकर पहला स्कूल खोलकर लड़कियों को शिक्षित करने का संकल्प व बीड़ा उठायी थी।
ज्ञात हो कि कार्यक्रम के दौरान जन जागरण शक्ति संगठन के गोविन्द कुमार, गौतम कुमार ज्योति कुमारी, हरदेव पासवान, अरुलिया देवी, स्नेहा कुमारी, अवेरल अरमान, उमेश भगत, हरभजन कुमार, दीपक कुमार, नीतू कुमारी और अन्य साथी उपस्थित थे।