प्रतिनिधि, सौर बाजार
गरीबों के मसीहा बनकर उभर रहे हैं देवानन्द यादव
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव इन दिनों खास चर्चे में हैं। इनको लेकर जब उनसे मीडियाकर्मी द्वारा खास चर्चे की बात पुछा गया तो उन्होंने खुले शब्दों में बताया की सहरसा विधान सभा एक ऐसा क्षेत्र है जहां ज्यादातर आबादी में गरीब लोग निवास करते हैं जिससे नेता लोग झूठा वादा करके वोट लेकर अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं फिर वे कभी भी जनता के बीच उनके दुख में शामिल नहीं होने आते हैं केवल विवाह के मौके पर पहुंचकर भोज खाकर खानापूर्ती करते हैं जहां उसे किसी प्रकार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की जरुरत नहीं होती है। आज सहरसा विधान सभा क्षेत्र के किसी भी पंचायत से मुझे किसी प्रकार के दुखद समाचार और घटना की जानकारी मिलती हैं हम वहां तुरन्त पहुंचते हैं तो जनता हमे चाहती है, इसलिए हमने भी फैसला लिया है की अगर जनता का अपार समर्थन हमे मिलता है तो हम उसे काम करके दिखा देंगे की विधान सभा के एक विधायक का क्या कर्तव्य होता है।