गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
इमामगंज में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर सफल बच्चों को शील्ड और मेडल देकर किया गया सम्मानित
इमामगंज। नगर पंचायत अंतर्गत पथरा में रविवार को ओलंपस मोनस क्लब के द्वारा साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुख्य पार्षद प्रतिनिधि भवानी सिंह, मुखिया अविनाश उर्फ टीमन सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया। वही इस अवसर पर मुख्य अतिथि इमामगंज सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार झा और एस आई अनुज कश्यप ने सफल प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों विभिन्न देशभक्ति और फिल्मी गानों पर डांस कर लोगों को खूब झुमाया। विदित हो कि ओलंपस मोनस क्लब के द्वारा साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। जिसमें बच्चों के बीच रनिंग, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, रंगोली, सिंगिंग, सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता समेत अन्य विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 206 बच्चों के बीच प्रशस्ति पत्र और शील्ड मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वही समान ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा से फर्स्ट टॉपर पीयूष मोदी, सेकंड टॉपर गुड्डू कुमार और थर्ड टॉपर किसलैय कुमार दांगी सफल हुए। वही नौवीं क्लास से प्रथम स्थान करने वाले में आसुस राज, द्वितीय परमानंद कुमार और अमर कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही आठवीं क्लास से प्रथम स्थान से राहुल कुमार, द्वितीय स्थान से साजीव खान और विक्रम कुमार ने दृश्य स्थान प्राप्त किया। यह तीनों एमएस मेमोरियल एकेडमी स्कूल के छात्र हैं। वहीं कबड्डी में फर्स्ट विनर रानीगंज दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों सफल रहे। जबकि सेकंड विनर में दब्रदर्स क्लब रहा। वही वॉलीबॉल में फर्स्ट विनर फरम और सेकंड विनर शिवम हाई स्कूल के बच्चों रहे। वहीं बैडमिंटन में फस्ट विनर वॉइस में सौरभ कुमार और रनर में विश्वजीत कुमार रहा। वहीं गर्ल्स में फर्स्ट विनर अग्नि केडिया जो रानीगंज दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र है, और सेकंड विनर अरहम अकादमी से निशु कुमारी रही। इसके साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिता में सफल सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। वही इस दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार झा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि यहां पर जो ओलंपस मोनस क्लब के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई और यहां आने का हमें स्वभाव प्राप्त हुआ एवं इन बच्चों को सम्मानित करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों का मन पवित्र और सच्चा होता है। हम कहते भी हैं कि बच्चे मन से सच्चे होते हैं। कोई बच्चा जब अपने जीवन की कच्ची उम्र में होता है, तो उसे हम जैसा समझते हैं वह वैसे ही समझता है। एक शिक्षक के लिए उनके छात्र ही उसके अपने बच्चों की तरह होते है, जिन्हें वह अच्छी से अच्छी शिक्षा देकर जीवन की सही मार्ग पर चलना सीखते हैं। पहले कभी इस क्षेत्र में कुछ और तस्वीरें रहा करते थी। लेकिन समय के अनुसार परिवर्तन होता रहा आज इस क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के प्रति ऊंची रखनी चाहिए क्योंकि खेल से ऊर्जा के साथ उत्साह लाता है। इन्हीं बच्चों में से आगे चलकर कई जनपद प्रदेश स्तर तक खेलने के लिए चुने जाते हैं। साथी उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए उनकी उबाल भविष्य की कामना की। वही एस आई अनुज कश्यप ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेत की प्रति रुचि रखने की बात कही। इस मौके पर ओलंपस मोनस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार, खेल के आयोजक दीपक कुमार दांगी, वाइस चेयरमैन अमरेंद्र कुमार, राजू कुमार, विश्वजीत कुमार, अंशु कुमार, टिंकू कुमार, दयानंद, गया प्रसाद सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।