धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया
गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एच. के. गुप्ता, कमांडेंट 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (कार्यवाहक उप महानिरीक्षक विशेष प्रचालन, सशस्त्र सीमा बल गया) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं महानिदेशक महोदय सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के संबोधन एवं शुभकामनाए अधिकारीयों, अधीनस्थ अधिकारीयों एवं जवानों को पढ़कर सुनाया।
इस मौके पर महोदय ने बताया की आज का दिन हम प्रतिवर्ष 26 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाते हैं । भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ था तब से आजतक पूरे भारत देश में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस को गर्व और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है I
इस मौके पर महोदय ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा व भारत- भूटान सीमा के ड्यूटी के साथ-साथ कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, एवं नक्सल विरोधी अभियान जैसे ड्यूटी में अपनी अहम भूमिका निभा रही है इसके अलावा नागरिकों के कल्याण हेतु भारत सरकार के कई कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन पूर्व में भी किया गया है I जिसमें स्थानीय नागरिक एवं युवक-युवती काफी लाभान्वित हुए हैंI पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे मशरूम की खेती का प्रशिक्षण, मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट रिपेयरिंग, बकरी पालन का प्रशिक्षण, वर्मी कम्पोस्ट का प्रशिक्षण, मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, 3 लेयर एग्रीकल्चर प्रशिक्षण, ब्यूटीशियन कोर्स, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कोर्स का संचालन किया गया है I नक्सल प्रभावित इलाके में जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह का प्रशिक्षण कराया जा रहा है I जिससे कि वे आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में सहभागी बने I
इस अवसर पर महोदय ने अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मी को महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र, महानिरिक्षक प्रशस्ति-पत्र एवं कमांडेंट प्रशस्ति- पत्र देकर बलकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा जवानों के बीच मिठाई बांटी गई I