गया पुलिस द्वारा मोबाईल की गुमशुदगी की घटनाओं को देखते हुए चलाए जा रहे (आपरेशन मुस्कान) के तहत गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर, उसका सत्यापन उपरांत, उसके वास्तविक धारक को सौपा जा रहा है
जनवरी 2023 से अब तक कुल 375 मोबाईल जिसका अनुमानित मुल्य लगभग 75,00,000 (पचहत्तर लाख) रूपये है, को बरामद कर वितरण किया गया है
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
गया वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गया पुलिस द्वारा मोबाईल फोन की गुमशुदगी की घटनाओं को देखते हुए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सभी थाना/ओ०पी० में इस तरह घटनाओं की जानकारी एकत्रित कर तकनीकी विश्लेषण के जरिए गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करते हुए मोबाईल के वास्तविक धारक को गया जिला के सभी थानों के द्वारा वितरण किया जा रहा है।
* इसी कम में आज दिनांक 04.01.2024 को थानाध्यक्ष कोतवाली के द्वारा अमित कुमार पे० देवनारायण सिह, सा० बैरागी, थाना कोतवाली, जिला गया एवं थानाध्यक्ष विष्णुपद के द्वारा रितिक कुमार, पे० अजय राउत, सा० नई सड़क, थाना विष्णुपद, जिला गया को उनका खोया हुआ मोबाईल फोन बरामद
कर सत्यापन उपरांत उन्हे सुपुर्द किया गया। नोटः आमजनों से अपील है कि जिन व्यक्तियों का
मोबाईल खो गया है वे दिय गये क्यू०आर०कोड को स्केन करें तथा Google form में दिये गये निर्देशों
का अनुपालन करें। गया पुलिस द्वारा आपके खोये मोबाईल को बरामद करने का हर संभव प्रयास किया
जायेगा तथा बरामद हो जाने के उपरांत मोबाईल के धारक को सूचित कर दिया जायेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति से या बिना रसीद के पुराना मोबाईल की खरीदारी कभो ना करें।