मुख्य सचिव बिहार के अध्यक्षता में अयोध्या धाम में आयोजित राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था से संबंधित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षात्मक वैठक की गई




रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा

 मुख्य सचिव बिहार के अध्यक्षता में अयोध्या धाम में आयोजित राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था से संबंधित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षात्मक वैठक की गई। समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी सहरसा श्री वैभव चौधरी भा0प्र0से0 के द्वारा भाग लिया गया ।मुख्य सचिव व अपर पुलिस महानिदेशक,विशेष शाखा,बिहार ने सभी जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को संबोधित किया तथा आवश्यक निर्देष दिया ताकि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किसी प्रकार के विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।उक्त वी सी बैठक में सोशल मीडिया एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के लिए दिशा निर्देष दिए गए।सहरसा जिले में शहरी/ग्रामीण स्थानों एवं संवेदनशील स्थानों पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।