रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
राजस्व कर्मचारी के मनमानी के विरुद्ध डीसीएलआर को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की किया मांग
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत के पुर्व मुखिया अनमोल भगत कर्मचारी एवम अंचलाधिकारी सौर बाजार के मनमानी रवैया को लेकर डीसीएलआर सहरसा को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की राशश्व थाना नम्बर 51 मौजा बैजनाथपुर में 13.098 डिसमिल जमीन केवाला लिया था जिसका दाखिल खारिज करने हेतू ऑनलाइन किया जा जिसका याचिका संख्यां 53179 और याचिका प्राप्त होने की तिथि 4/11/2023 वाद संख्यां 4376/2023/24 की खरीददारी की है। जमीन का नया खाता 81, नया खेसरा 1136 है, जमीन की खरीददारी फूलो देवी पति सुरेन्द्र यादव पिता स्वर्गीय दुखा यादव से केवाला द्वारा प्राप्त है और हाल सर्वे भी विक्रेता के पिता दुखा यादव के नाम से जमाबंदी भी दर्ज है। इसके बावजूद भी हल्का कर्मचारी बैजनाथपुर के राजकिशोर कुमार के द्वारा मेरा वाद संख्यां 4376/2023/24 को ऑब्जेक्शन में डाल दिया गया है। जब सभी मूल कॉपी के साथ हल्का कर्मचारी राजकिशोर कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने बताया की सौर बाजार अंचलाधिकारी द्वारा बोला गया है की पहले मोटी रकम लिजिए फिर काम होगा। अब देखना है की आवेदन देने के बाद डीसीएलआर सहरसा द्वारा किस प्रकार की जांच कर कार्रवाई की जाती है।