ई रिक्शा चालक यूनियन जिला कमिटी सहरसा के नेतृत्व में सुपर मार्केट कला भवन से ई रिक्शा चालक के द्रारा निकाल गया प्रतिरोध मार्च

ई रिक्शा चालक यूनियन जिला कमिटी सहरसा के नेतृत्व में सुपर मार्केट कला भवन से ई रिक्शा चालक के द्रारा निकाल गया प्रतिरोध मार्च

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) । ई रिक्शा चालक यूनियन जिला कमिटी सहरसा के नेतृत्व में सुपर मार्केट कला भवन से ई रिक्शा चालक के द्रारा निकाल गया प्रतिरोध मार्च, प्रतिरोध मार्च विभिन्न सड़कों से होते हुए पुनः स्टेडियम में वापस आई और एक दिवसीय धरना में परिवर्तित हो गया।  धरना कार्यक्रम की अध्यक्षा ई रिक्शा चालक यूनियन के संस्थापक एडवोकेट शिवविलाश मुखिया ने किया।

 वहीं धरना को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्रारा कहा गया था कि भाजपा सरकार  प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देगी लेकिन दस वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को रोजगार देने के बदले सभी सरकारी संस्थाओं में कार्यरत् लोगों का नाम छांटा  जा रहा है। ई रिक्शा चालक के साथ पुलिस प्रशासन और असमाजिक तत्वों के द्रारा आए दिन छोटी से बड़ी घटनाएं किया जा रहा है। सरकार ई रिक्शा चालकों के लिए सामुचित व्यवस्था करे अन्यथा आंदोलन अनवरत जारी रहेगी। सरकार के द्वारा आनलाइन व्यवस्था किए जाने से रोजगार की मारामारी जारी है। पानी पिलाने वाले कामगार के जगह भी कैंट का उपयोग कर ऐसे कामगारों का भी नौकरी पर लात मार दिया गया है। आफलाइन से कामगारों को मजदूरी मिल रही थी जो आनलाइन व्यवस्था आने पर कई काम बन्द हो गई है और बेरोजगारी की बाढ़ आ गया है। 
वहीं सीटू के कोशी प्रमंडलीय नेता कामरेड विनोद कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार मजदूरों के अधिकार पर लागातार हमला कर रही है, मंहगाई बेरोजगारी के चलते देश में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर लोगों का मुलभुत समस्या से ध्यान को बांटना चाहती है, ई रिक्शा चालक के लिए स्टैंड की व्यवस्था किया जाए ताकि इन लोगों को सुविधा मिल सके। 
बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव नसीम उद्दीन,दुखी शर्मा नौजवान सभा जिला सचिव कुलानन्द यादव ने भी धरना का समर्थन किया। 

ई रिक्शा चालक संतोष कुमार साह,मो अनवर, मनोज कुमार मुन्ना, सुरेश पासवान,वावु साहब,छोटु दास मनोज राम, संजय साह राधे यादव,मो अकरम,कमल दास,छोटू पासवान आदि ई रिक्शा चालकों धरना में उपस्थित थे।