कांप पश्चिमी पंचायत में की गई शिक्षा संवाद आयोजित

प्रतिनिधि, सौर बाजार

कांप पश्चिमी पंचायत में की गई शिक्षा संवाद आयोजित

आज उच्च माध्यमिक विद्यालय काँप (प.) में शिक्षा संवाद की शुरूआत वृक्षारोपण एवं दीप प्रज्वलित के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,सौर बाजार, मुखियाजी(काँप प.),अभिभावकगण,शिक्षक/शिक्षकाऐं एवं छात्र/छात्राओं ने शिरकत किया।विद्यालय की छात्राओं ने सभी आगन्तुकों का स्वागत स्वागतगान के साथ किया।अंचलाधिकारी महोदया एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा संवाद के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी को विस्तार से बताया।तथा अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का अनुरोध किया।