आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा आपदा से बचाव के लिए सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के सभा कक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा आपदा से बचाव के लिए सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के सभा कक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

कार्यालय प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों व आमजनों को आपदा से बचाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के सभा भवन कक्ष में आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा आपदा से बचाव हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यालय प्रतिनिधियों एवं आमजनों को प्रशिक्षण दिया गया। 
एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत् उद्घाटन बीडीओ अरविन्द कुमार, आर ओ गुफरान मजहरी , प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी खगेश कुमार एवं जिला रिसोर्स पर्सन फिरोजा खातुन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व फिता काटकर किया गया। 
मालुम हो कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भुकम्प पूर्व तैयारी, भुकम्प व बाढ़ के दौरान अपने तथा आमजनों के बचाव का तरीका सहित विधि सी पी आर देने की प्रक्रिया की विस्तार से मौखिक व माकड्रिल के माध्यम से एस डी आर एफ की टीम व एस आई शिवशंकर साह के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। 
ज्ञात हो कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एस डी आर एफ टीम, एस आई शिव शंकर साह, प्रखण्ड मास्टर ट्रेनर बालबोध प्रसाद गुप्ता, उमेश चौधरी, बी आर पी ललीता कुमारी, रतन कुमार, बिजय कुमार सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।