राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा "नमो नव मतदाता सम्मेलन" सोनवर्षा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रामचंद्र विद्यापीठ में किया गया
समाचार डेस्क
आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा "नमो नव मतदाता सम्मेलन" सोनवर्षा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रामचंद्र विद्यापीठ में किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज व रामचंद्र विद्यापीठ के निदेशक डॉ रजनीश रंजन, मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिला मंत्री भाजपा सह नगर पंचायत सोनवर्षा के मुख्य पार्षद मनीष कुमार, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी राणा करनजीत, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम के शुभारंभ में उद्घाटनकर्ता के रूप में डॉक्टर रजनीश रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में भारत पूरे विश्व के सर्वाधिक युवाओं का देश है। इस वक्त अगर युवा तरुणाई अपने मतों का प्रयोग करते हुए अपने अधिकारों को समझती है तो राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका मील का पत्थर साबित होगी। आज युवाओं के अनुरूप ही हर सरकार अपनी अपनी योजनाएं लाती है। वर्तमान केंद्र सरकार ने टेक्नोलॉजी ,एंटरप्रेन्योरशिप के साथ-साथ नए-नए नवाचारों पर जोर देकर युवाओं के विचारों के अनुरूप काम कर रही है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने आज पूरे देश के सभी विधानसभा में 5 करोड़ युवाओं को एक साथ संबोधित करते हुए यह संदेश दिया है कि अब भारत की असली ताकत यहां के युवाओं के हाथ में है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई समान अवसर प्रदान करने की लगातार प्रयास कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा नई-नई नीतियों का क्रियान्वयन हो रहा है । कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला महामंत्री युवा मोर्चा राणा करनजीत ने कहा कि आज भारत तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने में भी युवाओं की सहभागिता है ।नए मतदाताओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ कर उनके अंदर देश के प्रति समाज के प्रति उनके दायित्वों के निर्वहन हेतु जागृत करने का उद्देश्य है। वहीं भारतीय जनता पार्टी सोनवर्षा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु ने कहा कि आज के समय में भारत युवा देश होने के कारण सरकारों के निर्माण के साथ-साथ देश के निर्माण में भी युवाओं की भागीदारी काफी बढ़ रही है। नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने की आवश्यकता है आज का युवा भारत आने वाले समय का समर्थ भारत बनने जा रहा है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला के उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर मंडल मंत्री डिंपल विश्वास, केसब सिंह, बिप्लब, अमन एवं बहुत से कार्यकर्ता सहित कॉलेज के नव मतदाता एवं विधानसभा के नव मतदाता उपस्थित थे।