पंचायत में चल रहे योजनाओं की होनी चाहिए जांच _ मनोज कुमार

प्रतिनिधि, सौर बाजार, सहरसा

पंचायत में चल रहे योजनाओं की होनी चाहिए जांच _ मनोज कुमार

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं की जांच करवाने की मांग बीजेपी नेता मनोज कुमार ने उठाया है। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उसका समुचित लाभ पंचायत के जनता को नहीं मील पाता है जिससे सरकारी पैसे का दुरुपयोग होता है,इसकी जानकारी कई बार सौर बाजार प्रखंड प्रशासन को भी दी गई है लेकिन उनके द्वारा जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।पंचायत में चल रहे योजनाओं में सबसे ज्यादा फसल सुरक्षा बांध के नाम पर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया गया है जो योजना केवल कागज के पन्नो पर ही सिमट कर रह गया है धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है।पंचायत कार्य योजना द्वारा जो भी कार्य किया गया है उससे भी आम लोगों को कोई लाभ नहीं मील रहा है क्योंकि उसमे गुणवत्ता को ताक पर रखकर कार्य किया गया है। सभी संचालित योजनाओं का अगर नियम पूर्वक जांच की जाए तो सारा मामला अपने आप उजागर हो जाएगा लेकिन प्रखंड प्रशासन के उदासीनता के कारण ऐसा नहीं हो पाता है।