शिक्षा संवाद कार्यक्रम में दिखा छात्रों की अनुशासनहीनता

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में दिखा छात्रों की अनुशासनहीनता

सौर बाजार के गजाधर साहू उच्च विद्यालय में गुरुवार को सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी के उपस्थिति में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई जो विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के लिए दी जा रही है। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेबर इंस्पेक्टर रोशन कुमार ने बताया की जो भी मजदूर के लड़के एवम लड़कियां विद्यालय में पढ़ रहे हैं उसके लिए भी सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ लेकर वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया की कार्यक्रम के तहत् विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच अनुशासन बिल्कुल नगण्य देखा गया जिससे साफ जाहिर होता है की इस विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के द्वारा बच्चों से अनुशासन का पालन नहीं कराया जाता है जिससे वे शिक्षा के महत्व को समझ सके क्योंकि बिना अनुशासन के शिक्षा नही प्राप्त की जा सकती है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक के अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं एवम अभिभावक मौजूद थे।