रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ई0वी0एम0 के भौतिक प्रदर्शन एवं डिजीटल तरीके से मतदाताओं को ई0वी0एम0 से परिचित कराने एवं उनमें जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रवार सुसज्जित मतदाता जागरूकता रथको जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सहरसा, श्री वैभव चौधरी भा0प्र0से0 , वरीय पदाधिकारी,स्वीप कोषांग-सह-उप विकास आयुक्त, सहरसा, अनुमंडल पदाधिकारी,सदर सहरसा एवम उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहरसा के द्वारा समाहरणालय परिसर, सहरसा से हरी झंडी दिखाकर परिचालन प्रारंभ किया गया। इस मौके पर 74-सोनवर्षा (अ.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचकनिबंधन पदाधिकारी-सह-भूमि-सुधार उप समाहर्त्ता, सदर सहरसा एवंनामित नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग-सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,सहरसा तथा समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी/कर्मी भी उपस्थित थे।