दो देशी पिस्टल तीस कारतूस के साथ सात अपराधियों को काशनगर ओपी पुलिस ने की गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा
काशनगर बाजार में अपराधियों ने हाट ठिकेदार के साथ किया मारपीट, लुटपाट, जान से मारने की किया प्रयास, दहशत फैलाने हेतु किया हवाई फायरिंग एवं मांगे रंगबाजी राशि
काशनगर ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हथियार, कारतूस के साथ सात अपराधियों को की गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई से काशनगर बाजार की दुकनदारों में देखा जा रहा खुशी
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के काशनगर ओ पी अन्तर्गत काशनगर बाजार में हाट ठिकेदार के साथ अपराधियों ने किया मारपीट, लुटपाट, जान से मारने की किया प्रयास, दहशत फैलाने हेतु किया हवाई फायरिंग और ठिकेदार सहित दूकनदारों से मांगी रंगबाजी की राशि।
काशनगर ओ पी अध्यक्ष चंन्द्रजीत प्रभाकर ने अपने शस्त्रबलों के साथ किया त्वरित कार्रवाई छापामारी कर तत्काल सात (07) अपराधियों को दो देशी कट्टा एवं 30 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। सभी गिरफ्तार अपराधियों के उपर सोनबरसा राज थाना (काशनगर ओ पी) काण्ड संख्या 307/2023 धारा- 341,342,323,324,379,384,307, 504,506,147, 149 भादवि एवं 27आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय।
मालुम हो कि काशनगर बाजार के ठिकेदार ने काशनगर ओपी पुलिस को दिए अपने आवेदन पत्र में लिखा है कि मैं विजय कुमार उर्फ गुड्डू भगत उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्वर्गीय अशोक भगत ग्राम काशनगर बाजार वार्ड क्रमांक 12 थाना सोनबरसा राज (काशनगर ओपी), जिला सहरसा का स्थायी निवासी हूँ। आगे कहना यह है कि सरकार द्वारा हाट बंदोबस्ती लिया हूँ। जो आज दिनांक 31/13/2023 को समय करीब 17 बजे हाट वसूली कर रहे थे। जिसमें हाट के दुकानदार महुआ छत्री मंडल, दिनेश मंडल, एवं अन्य दुकानदारों के द्वारा बताया गया कि (1) दिनेश यादव उर्फ फुलेश्वर यादव उम्र करीब 45 वर्ष, (2) रिंकू यादव उम्र करीब 42 वर्ष, (3) पंकज यादव उम्र करीब 40 वर्ष तीनों का पिता स्वर्गीय सत्तो यादव, (4) मनटुन सिंह उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्वर्गीय राणा सिंह सभी ग्राम महिनाथनगर, (5) कुमोद यादव उम्र करीब 35 वर्ष पिता जय जय राम यादव (6) चंदन यादव उम्र करीब 40 वर्ष पिता गजेन्द्र यादव सभी ग्राम गोंगी , थाना बेलदौर, जिला खगड़िया एवं (7) पप्पू भगत उम्र करीब 44 वर्ष पिता स्वर्गीय प्रदीप भगत ग्राम काशनगर बाजार, थाना सोनबरसा राज (काशनगर ओपी) एवं अन्य 25 से 30 की संख्या में अन्य व्यक्ति के द्वारा हमलोगों से मछली मार्केट यहाँ नहीं लगाने एवं रंगदारी की मांग करने लगा, यही हो हल्ला गुल्ला सुनकर जैसे ही मछली मार्केट पहुंचे तो सभी उपरोक्त लोगों के द्वारा मुझे भी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट किया तथा उपरोक्त व्यक्ति में से दिनेश यादव उर्फ फुलेन्द्रर यादव एवं कुमोद यादव एवं पप्पू भगत, पंकज यादव, रिंकू यादव, चंदन यादव अपने अपने कमर से देशी पिस्टल निकाल कर मेरे उपर फायर करने लगा, जिससे मैं बाल बाल बच गया तथा हाट से वसूली की गई राशि करीब एक हजार रुपये तथा मेरे गला में पहने सोने का चैन जिसका वजन डेढ़ भड़ी है कीमत 87 हजार रुपये का था जो दिनेश यादव उर्फ फुलेन्द्रर यादव खीच कर ले लिया एवं हम दोनों को खीचकर जान मारने के नियत से ले जाने लगा किसी तरह से हम दोनों जब वहाँ से भागने लगे तो पिछे से गोली चला दिया जो मेरे सर के उपर से निकल गया, तभी सभी उपरोक्त व्यक्ति धमकी दिया कि अगर केश मुकदमा किया तो जान से तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार देंगे।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व बाइक सवार अपराधियों ने काशनगर बाजार में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने और हाट दुकानदारों से रंगबाजी राशि मांगने की प्रयास किया था, जिसे दुकानदारों ने मिलकर फेल कर दिया था। उक्त मामले में जबतक पुलिस आती बाइक सवार अपराधी भाग खड़ा हुए थे।
काशनगर ओपी पुलिस की उक्त कार्रवाई से काशनगर ओपी क्षेत्र की जनता सहित दुकानदारों में काफी खुशी व्याप्त है कि त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इससे अपराधियों का मनोबल कम होगा।