रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरस
जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित
जिलाधिकारी,सहरसा श्री वैभव चौधरी, आई०ए०एस की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गयी | सर्वप्रथम नियोजन पदाधिकारी-सह- सदस्य सचिव जिला कौशल समिति द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए कौशल विकास के कार्य एवं उदेश्य की जानकारी दी गई |नियोजन पदाधिकारी के द्वारा जिला पदाधिकारी, महोदय, सहरसा को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सहरसा के द्वारा दिसम्बर माह में आयोजित किए गए नियोजन मेला से संबंधित सूचना दी गई।नियोजन पदाधिकारी को जिलाधिकारी महोदय, द्वारा निदेशित किया गया कि मासिक जॉब कैम्प/नियोजन मेला में भाग लेने वाले नियोक्ताओं से शपथ पत्र लेना सुनिश्चित करें। ताकि रोजगार में युवाओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव अथवा आर्थिक शोषण न किया जा सके। जिलाधिकारी, महोदय द्वारा नियोजन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि वह आई0 टी0 आई0, पोलिटेक्निक, इंजिनियरिंग कॉलेज, एवं अन्य से आपसी समन्वय स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा स्थानीय नियोक्ताओं को बुला कर अवर प्रादेशि नियोजनालय, सहरसा में जॉब कैंम्प /नियोजन मेला करवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को रोजगार प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी, महोदय,द्वारा जिला कौशल विशेषज्ञ को निदेश दिया गया कि वह जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहरसा से समन्वय स्थापित कर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी 10+2 विद्यालयों में स्किल गैप सर्वे पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी, महोदय, द्वारा निदेश दिया गया कि जिला कौशल समिति के नामित सभी सदस्य एवं कौशल विकास से संबंधित सभी विभाग अगले जिला कौशल समिति की बैठक में ससमय उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।जिला कौशल प्रबंधक को निदेंशित किया गया कि वह बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित जिले में सभी कुशल युवा कार्यक्रम, डोमेन स्केलिंग एवं अन्य प्रशिक्षण की क्षमता, प्रशिक्षकों की क्षमता, योग्यता एवं प्रशिक्षित युवाओं का वर्गीवार विवरण अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सहरसा को प्रतिमाह जिला कौशल समिति की बैठक से पूर्व उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।