सहरसा जिला पदाधिकारी ने राजस्व विभाग का किया समीक्षा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा

सहरसा जिला पदाधिकारी ने राजस्व विभाग का किया समीक्षा 

 जिलाधिकारी सहरसा श्री वैभव चौधरी,आई०ए०एस० के  द्वारा  अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व विभाग की समीक्षा की गई।दाखिल खारिज के  लंबित आवेदनों को जिलापदाधिकारी द्वारा  अतिशीघ्र निष्पादन करने का निर्देष दिया गया ।सौरबाजार अंचल में अत्यधिक दाखिल -ख़ारिज के आवेदन लंबित रहने के कारण अंचलाधिकारी  सौरबाजार से  स्पष्टीकरण की मांग की गई ।कहरा अंचलाधिकारी के लंबी छुट्टी में जाने के कारण राजस्व पदाधिकारी को अंचलाधिकारी का प्रभार देने का निर्देष दिया गया। महिषी में 40, सोनवर्षा में 103, कहरा में 72, सिमरी बख्तियारपुर 25, सत्तरकटैया 55, सलखुआ 39,पतरघट कुल 30 तथा बनमा इटहरी में 73 मामले लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देष दिया कि सभी लंबित मामले जल्द निष्पादित करें। आवेदनों को बिना सही कारण अस्वीकृत न करें तथा अस्वीकृति का कारण विस्तार से लिखें। सभी हल्का कर्मचारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें।भू-लगान की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी द्वारा  प्रगति लाने का निर्देष दिया गया ।नवहट्टा में 15 फीसदी,पतरघट 18 फीसदी, सिमरी 22 फीसदी,सौरबाजार 22 फीसदी तथा बनमा इटहरी में 26 फीसदी ही लक्ष्य के विरूद्ध बसूली हो पाई है। जिलाधिकारी ने नवहट्टा के अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा। आधार सीडिंग में भी  प्रगति लाने का निर्देष दिया गया महिषी दक्षिणी में शून्य तथा तरियावां(सिमरी) में 2 फीसदी पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया।