गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
दिनांक 18.01.2024 को थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना को ग्राम सुरहरी में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई ।
थानाध्यक्ष, मुफस्सिल के द्वारा सूचना प्राप्त होते ही थाना के अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुॅचे तथा दो जख्मी व्यक्ति को ईलाज हेतु ए0एन0एम0सी0एच0 गया भेजे। फायरिंग की घटना कारित करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है तथा स्थिति सामान्य है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होते ही अन्य वरीय पदाधिकारी तथा पुलिस केन्द्र गया से प्रयाप्त संख्या में सशस्त्र बल को भेजा गया है। इस संबंध में थाना स्तर से अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।