रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा
गरीबों के बीच सहरसा विधान सभा प्रत्याशी द्वारा किया गया कम्बल का वितरण
सहरसा विधान सभा के कई पंचायतों में रविवार को भावी प्रत्याशी देवानंद यादव द्वारा सैकड़ों गरीब लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इसको लेकर सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी सह रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवानंद यादव ने बताया की विगत दिनों दिनों से भीषण ठंड का प्रकोप चल रहा है जिससे गरीब, दलित और निःसहाय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उसके परेशानी को देखते हुए हमने फैसला लिया है की सहरसा विधान सभा क्षेत्र में जितना संख्यां में हो सके कंबल का वितरण करूंगा, जिसके तहत कहरा प्रखंड क्षेत्र के कई मुहल्ले में कंबल वितरित कर इस कार्य की शुरुआत की गई है जो एक सप्ताह तक जारी रहेगा। कम्बल वितरण में शामिल लोगों से जब मीडिया कर्मी द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया की बढ़ती ठंड को लेकर नगर निगम अधिकारी और प्रशासन द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है केवल साफ सफाई की प्रक्रिया जारी है।