रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा
मृतक के परिजन से मिलकर सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव ने बंधाया ढाढस
सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी एएसआई मनोज कुमार का निधन बीते दिनों ड्यूटी के दौरान पीटी करते समय बेहोश होने से हो गया था जिसका अन्तिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शनिवार को कर दिया गया था जिसकी जानकारी मिलते ही आज रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे। मृतक के परिजन से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाते हुए बताया की मनोज कुमार के अचानक निधन से दिल को गहरा चोट पहुंचा है क्योंकि वे सरकारी नौकरी करते हुए भी अपने समाज का हमेशा ख्याल रखते थे जिससे वे सभी से घुले मिले इन्सान थे। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है साथ ही मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उनको अपने चरणों में स्थान देकर सदगति प्रदान करे साथ ही इस दुख की घड़ी से उबरने के लिए उनके परिवार वालों को शक्ति प्रदान करे। मौके पर दर्जनों की संख्यां में लोग भी मौजुद थे।