एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को बसनही थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को बसनही थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार किसी अपराध का बना रहा था योजना अन्य अपराधी भागने में हुआ सफल

समाचार डेस्क

सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज के नक्सल प्रभावित बसनही थाना क्षेत्र अन्तर्गत दोतारा गाँव निवासी अनुपलाल उर्फ बुचो मंडल के पुत्र मिथुन मंडल को गुप्त सूचना के आधार पर एक लोडेड देशी कट्टा के साथ बसनही थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा । 
मालूम हो की बुधवार को गस्ती के दौरान बसनही थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधी हथियार के साथ घुम रहा है के आधार पर दोतारा गांव के समीप मिथुन कुमार को एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त जानकारी एक प्रश्न के उत्तर में बसनही थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया की पुलिस अवर निरिक्षक बबलू कुमार व सहायक अवर निरिक्षक फिरोज आलम सहित अन्य पुलिस बोलों के सहायता से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया जिसपर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।