बिजली की चिंगारी से किराना दुकान जलकर हुआ खाक..
खबर सहरसा से हैं जहां सौरबाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत के खैरा गांव वार्ड नंबर 11 में देर रात बिजली की चिंगारी से एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई. इस अगलगी की घटना में घर सहित दुकान में रखे सारा किराना सामान जलकर खाक हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर के चिंगारी ने दुकान को अपने चपेट में लिया था. जिससे आग विकराल रूप धर लिया. जिसके बाद लोगों ने इस घटना की सुचना सौरबाजार पुलिस को दी. वहीं थाने से पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं पीड़ित कपिलदेव यादव की मानें तो इस अगलगी की घटना में हजारों की क्षति हुई है. इस दौरान नंदकिशोर यादव, सूरज कुमार, चंदन रजक, अमरेश रजक, नवल यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे.