रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सात लीटर देशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा
सौर बाजार थाना पुलिस दो व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के कांप बाजार के गोठ टोला निवासी योगी साह के पुत्र बेचन साह और बुचो यादव के पुत्र सुशांत कुमार को 7 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके ऊपर कांड संख्यां 52/24 मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है।