रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सौर बाजार थाना पुलिस विभिन्न जगहों से तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
सौर बाजार थाना पुलिस विभिन्न जगहों से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के सिलेट भरना टोला निवासी राजेश सिंह के पुत्र नयन कुमार एवम कांप के लक्ष्मीनिया टोला निवासी उमेश यादव के पुत्र अनमोल कुमार को 10 लीटर देशी शराब और एक स्प्लेंडर बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया था वहीं दुसरे मामले में रोता बंसी निवासी बिजेंद्र यादव के पुत्र अंजन यादव के विरुद्ध कांड संख्यां 811/23 में पहले से मामला दर्ज था। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई कर बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।